awadhfirst
Event

सियाराम अनवरत यात्रा का भव्य मंचन 

नौटंकी व कथक का संगीतमय अद्भुत समन्वय

लखनऊ  की ख्यातिलब्ध संस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था *’सत्य समर्पण’* द्वारा सांस्कृति विभाग, भारत सरकार के सहयोग से निःशुल्क प्रस्तुतिपरक 60 दिवसीय नौटंकी कार्यशाला का आयोजन किया गया , जिसमे लगभग 50 युवा रंग प्रतिभागियों को रंगमंच के माध्यम से विशेष रूप से उत्तर प्रदेश की विलुप्त हो रही लोक नाट्य विधा ‘नौटंकी’ व नाट्य की बारीकियों जैसे- संवाद अदायगी, रंग-संगीत, भावनृत्य, भाव-अभिनय, नृत्य, गायन, रंगदीपन, वेश-भूषा, रूप-सज्जा, दृश्यबंध इत्यादि की वैविध्यपूर्ण जानकारी दी गयी है। इस कार्यशाला में युवाओं को नाटक, नौटंकी व कथक द्वारा लोक व शास्त्रीय संगीत, नृत्य में तारतम्य बनाने के गुर भी सिखाये गए है ताकि हमारी विलुप्तप्राय प्राचीन धरोहर व विरासत नौटंकी को नित नये प्रयोगों व अनुप्रयोगों द्वारा जीवंत रखा जा सके। 60 दिवसीय नौटंकी कार्यशाला व भव्य नौटंकी प्रस्तुति की परिकल्पना, लेखन, संगीत व निर्देशन वरिष्ठ नौटंकी व नाट्य निर्देशक *अमित दीक्षित ‘रामजी’* द्वारा बड़ी ही कुशलता से किया गया।

*माटी की खुशबू है लोक संगीत में, है जड़ों में शास्त्रीयता बड़ी।*

*देखिये सुनिये तो ये नया है चलन, तबले नक्कारे का है अनोखा मिलन।*

इस नाट्य प्रस्तुति में प्रभु श्रीराम के विवाह उपरांत तीनों भाइयों व उनकी धर्मपत्नियों सहित विवाहोत्सव वापसी से राम वनवास के सीता हरण तक की सम्पूर्ण लीला को सविस्तार वर्णित किया गया है, जिसमें दर्शाया गया है कि कैसे प्रभु श्रीराम त्रेतायुग में वो सारे संदेश दे चुके है जो कलयुग के लिए बहुत कारगर है। जैसे- गंगा सफाई अभियान, स्वच्छता अभियान, बड़े-छोटे को आदर सम्मान देते हुए नये युग का निर्माण, राजा का प्रजा के प्रति उदार होना और उनसे हर तरह की राय-मशविरा करके ही राज्य का संचालन करना व पिता के वचनों को सर्वोपरि रखना व भाई के प्रति भाई का समर्पण जैसे अनगिनत विचार व भावों को उद्घाटित किया गया है। पहली बार रामायण के प्रसंग में मंच पर 2022 में नारद जी का आना और सूत्रधार के रूप में समाज को प्रभु श्रीराम की लीला व उनके सुकुत्यों का वर्णन कर उनके मर्यादित व्यक्तित्व व उत्कृष्ट भावों से समाज को अभिप्रेरित करना संस्था का मुख्य उद्देश्य रहा है जो कि इस भव्य प्रस्तुति को अलग ही मुकाम देता है। उक्त मंचन में अनेकानेक प्रयोग व अनुप्रयोग किये गए है जो कि एक अलग दृष्टि से देखने की अनुभूति देता है। ‘सियाराम…..अनवरत यात्रा’ का मंचन 27 जून 2022 को सायं 6:30 बजे संत गाडगे प्रेक्षागृह, संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ में बड़े मार्मिक व रोचक ढंग से सम्पन्न हुआ, जिसमें भगवान राम की महागाथा का वर्णन किया गया है। कथा के अनुसार राम अपने तीनों भाइयों व अपनी-अपनी धर्मपत्नियों सहित जनकपुर से अयोध्या वापसी करते है और जन-भावनाओं की इच्छानुसार उनका पुनः जयमाल आदि कार्यक्रम किया जाता है। तत्पश्चात दसरथ जी वानप्रस्थ ग्रहण करने एवं प्रभु श्रीराम को राजा बनाने का निर्णय लेते है, लेकिन दुर्भाग्यवश ऐसा न होकर घटनाक्रम वेदनापूर्ण हो जाता है। राजा दशरथ द्वारा कैकयी को दिये गये वरदान के कारण राम को वनवास व भरत को राजा घोषित किये जाने की बात उपस्थित हो जाती है।

ऐसे अत्यंत मार्मिक वातावरण में राम अपने पिता के वचनों को पूरा करने हेतु वन जाने का निर्णय लेते है जिसमे उनके भाई लक्ष्मण व माता सीता भी उनके साथ वनवास हेतु चल पड़ते है। सारी अयोध्या अत्यंत वेदना से भर उठती है, लेकिन राम के अडिग निर्णय के कारण सभी विवश रह जाते है। वनवास के रास्ते मे निषादराज व केवट का प्रसंग अत्यंत भावुकतापूर्ण व मार्मिक है। जब भरत ननिहाल से लौटते है और पिता की मृत्यु व राम वन-गमन का समाचार पाते है एक बार फिर से सारा वातावरण वेदनापूर्ण हो उठता है उनके द्वारा राम की अयोध्या पुर्नवापसी व सम्बंधित सभी घटनाएं अत्यंत मार्मिक बन पड़ी है। अंत मे राम व भरत के मार्मिक संवादों में राम की खड़ाऊ भरत माँगते है, राम अपनी खड़ाऊ दे देते है और भरत उनको अपने शीश पर धारण कर राज गद्दी पर रखकर उनको नंदीग्राम में अपना जीवन वनवासी की तरह व्यतीत करते है।

आयोजक मंडल के सुधांशु मिश्रा ने बताया कि इस भव्य नौटंकी प्रस्तुति की परिकल्पना, लेखन, संगीत व निर्देशन अमित दीक्षित ‘रामजी’ द्वारा बड़े ही भावपूर्ण व सधे ढंग से किया गया है। उन्होंने इस नौटंकी प्रस्तुति को प्रयोगात्मक व संगीतमय ढ़ंग से एक अलग रूप में प्रस्तुत किया है, आयोजक मंडल मानस चिरविजय ने कई बातें बतायी उन्होंने ने कहा अमित दीक्षित द्वारा लिखी कई नाट्य व नौटंकी प्रस्तुतियां पहले भी राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत की जा चुकी है। इस भव्य नौटंकी प्रस्तुति में मुख्य अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक जी, संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह जी, पर्यावरण राज्यमंत्री डॉ० अरुण कुमार सक्सेना जी, अपना दल राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय वर्मा जी, अखिल भारत हिन्दू युवा मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवओम मिश्रा जी

के अतरिक्त समाज के हर वर्ग के बौद्धिक, सामाजिक व राजनैतिक गणमान्य अतिथिगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन अलका निवेदन ने किया।

लगभग 50 कलाकारों की भव्य नौटंकी प्रस्तुति ने अपने आप में एक अनूठी मिसाल कायम की ।

Related posts

शादी पार्टी में जाने के लिए अगर आप चाहती है नो मेकअप लुक तो, यहां देखे वीडियो

cradmin

भाजपा सांसद मनोज तिवारी कोरोना पॉजिटिव

cradmin

जॉनसन एंड जॉनसन कोविड वैक्सीन लोगों के अस्पताल में भर्ती होने के खतरे को 85 प्रतिशत कम करने में कारगर

cradmin

12 comments

Kris August 7, 2023 at 1:50 am

Heya i’m for the first time here. I came across this board and I find
It truly useful & it helped me out much.
I hope to give something back and help others like you aided me.

Also visit my site :: s 128

Reply
sudoku August 15, 2023 at 10:21 pm

… [Trackback]

[…] Read More Information here to that Topic: awadhfirst.com/event/1062/ […]

Reply
เว็บพนันออนไลน์ August 22, 2023 at 5:04 am

… [Trackback]

[…] There you can find 74336 more Information to that Topic: awadhfirst.com/event/1062/ […]

Reply
เพิ่มผู้ติดตาม September 10, 2023 at 5:05 am

… [Trackback]

[…] Read More on to that Topic: awadhfirst.com/event/1062/ […]

Reply
health tests September 13, 2023 at 5:07 am

… [Trackback]

[…] Read More Information here to that Topic: awadhfirst.com/event/1062/ […]

Reply
เซเว่นพอต October 1, 2023 at 5:55 am

… [Trackback]

[…] Read More on on that Topic: awadhfirst.com/event/1062/ […]

Reply
ป้าย October 4, 2023 at 6:00 am

… [Trackback]

[…] Information on that Topic: awadhfirst.com/event/1062/ […]

Reply
phuket lawyer November 6, 2023 at 6:40 am

… [Trackback]

[…] Information on that Topic: awadhfirst.com/event/1062/ […]

Reply
Robert November 15, 2023 at 6:50 pm

Hello there! Do you know if they make any plugins to help with Search Engine Optimization? I’m trying to get my blog to rank for some targeted keywords but I’m not seeing very good success.
If you know of any please share. Many thanks!

Look at my webpage how to get more instagram followers – wwd.com

Reply
Allison November 27, 2023 at 7:01 am

I have been surfing online more than 3 hours NY Times News Today,
yet I never found any interesting article like yours.
It’s pretty worth enough for me. In my view,
if all website owners and bloggers made good content
as you did, the internet will be a lot more useful than ever before.

Reply
Find Out More November 30, 2023 at 4:26 pm

… [Trackback]

[…] Read More here to that Topic: awadhfirst.com/event/1062/ […]

Reply

Leave a Comment

error: Content is protected !!